Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अगर आप सांवली हैं तो इस शेड की लिपस्टिक आप पर लगेगी बेस्ट…

 

lip-swatches पहले लिपस्टिक का क्रेज कम हुआ करता था लेकिन आज फैशन के इस दौर में आपको हर उम्र की म‌हिला लिपस्टिक लगाए मिल जाएगी। आजकल की लड़कियां डार्क शेड लगाना पसंद करती हैं इनमें से ज्यादातर का फेवरेट होता है लाल रंग। फैशन के चलते वे कभी-कभी इस बात तक को नजरअंदाज कर देती हैं कि उन पर कौन सा लिप कलर अच्छा लगेगा। बहरहाल, आपको इस बात की अब और टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर आप अपना लिप कलर चुनते समय ध्यान में रखेंगी तो फायदे में रहेंगी।

सबसे पहले अपने होठों की शेप पर ध्यान दें क्योंकि अगर आप ब्राइट कलर लगाती हैं तो इससे आपके होंठ बड़े लगते हैं। इसलिए अगर आपके होंठ पहले से ही बड़े और मोटे हैं तो ब्राइट रंग लगाने से बचें। स्किन टोन के अनुसार लिपस्टिक चुनते समय ध्यान देना चाहिए कि वह चेहरे पर भद्दी ना लगे। अगर आप गोरी हैं तो हल्के गुलाबी, कोरल, पीच या लाल रंग की लिपस्टिक लगा सकती हैं। ये आपके चेहरे पर खूब फबेगी। जिन लड़कियों की त्वचा का रंग गहरा है, उन्हें लिप ग्लॉस जरूर लगाना चाहिए। इसके अलावा वे ब्राउन, ब्रैगेंडी, कॉफी या वाइन कलर लगा सकती हैं। जिन महिलाओं की उम्र 50 के ऊपर है उन पर भी ये रंग खूब अच्छे लगते हैं। सांवली और गेहुएं रंग की महिलाओं को डार्क पिंक या चटकीला नारंगी रंग चुनना चाहिए। अगर आप भड़कीला मेकअप पसंद नहीं करती हैं तो आप कोरल या हल्के गुलाबी रंग की लिपस्टिक लगा सकती हैं। लिपस्टिक लगाते समय आंखों के मेकअप का खास ध्यान रखना चाहिए। आंखों का मेकअप लिप्स के मेकअप से मिलता-जुलता होना चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.