Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अखिलेश ने दी मायावती को जन्मदिन की बधाई कांटा कार्यकर्ताओं के साथ केक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हाल में सपा-बसपा के बीच गठबंधन के बाद से बसपा मुखिया मायावती व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बेहद करीब आ रहे हैं। मायावती के 63वें जन्मदिन पर आज अखिलेश यादव ने उनके घर पर जाकर उनको बधाई दी।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती के 63वें जन्मदिन पर उनके आवास पहुंचे। समाजवादी पार्टी की परंपरागत वेशभूषा लाल टोपी में अखिलेश यादव ने मायावती को गुलदस्ता देकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मायावती को अंगवस्त्र (शॉल) भी प्रदान किया। अखिलेश यादव ने होटल ताज से केक मंगवाकर मायावती के आवास पर कटवाया। वहां मौजूद लोगों के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बर्थडे केक बांटा। इस अखिलेश और मायावती ने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। अखिलेश यादव इस दौरान मायावती के आवास पर करीब एक घंटा दस मिनट तक रहे। अभी हाल ही में हुए सपा-बसपा के यूपी में गठबंधन के बाद जन्मदिन को खास बनाने के लिए सपा और बसपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे।

इसी वर्ष की शुरुआत से ही दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की नींव पड़ी थी। अखिलेश यादव ने तब नई दिल्ली में मायावती के आवास पर जाकर उनसे भेंट की थी।