Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अक्षय कुमार के ‘जबरा फैन’ 12 साल के मुदित का निधन

अक्षय कुमार के छोटे प्रसंशक मुदित अब इस दुनिया में नहीं रहा। गुरुवार सुबह जयपुर में मुदित का निधन हो गया। ख़बरों के मुताबिक, खिलाड़ी अक्षय कुमार का ये नन्हा फैन एक ऐसी बीमारी से पीड़ित था, जिसका कोई इलाज नहीं है। मुदित सालों से इस बीमारी से संघर्ष कर रहा था।AK1fgjtu_5877aab039adf

बता दें कि मुदित अपने चहेते स्टार अक्षय कुमार से मिलने की दिली तमन्ना रखता था। इसके बाद एक संस्था की मदद से मुदित अक्षय से मिले थे।  

इस दौरान अक्षय ने भी दरियादिली दिखाते हुए मुदित के साथ काफी टाइम बिताया था। मुदित को उन्होंने खूब सारा प्यार दिया था। इसके बाद अक्षय मुदित और उसके परिवार से हमेशा संपर्क में रहे।

साथ ही अक्षय ने मुदित के 12वें जन्मदिन पर उसे मुंबई बुलाया था। साथ ही अपने बिजी शेड्यूल में से वक्त निकालकर अपने वैनिटी वैन में ही मुदित का बर्थडे सेलिब्रेशन किया था।  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.