Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

स्पाइस जेट के विमान में वाराणसी की महिला यात्री की मौत

मुंबई से वाराणसी आ रही स्पाइस जेट के विमान में आज सुबह एक महिला यात्री संगीता यादव (24) की मौत हो गई। संगीता वाराणसी के शिवपुर इलाके के सरसावा की रहने वाली थी। संगीता अपने पति के साथ वाराणसी आ रही थी। महिला की बीस दिन की बेटी भी है। दोनों की 12 साल पहले शादी हुई थी। संगीता के पति राजेश यादव मुंबई के भयंदर में रहते हैं और एक प्लास्टिक के ग्लास बनाने वाले मिल में काम करते हैं।11_01_2017-img-wa0002

राजेश ने बताया कि मुंबई से चलने के एक घंटे बाद ही संगीता को घबराहट होने लगी थी। लेकिन वो मास्क नहीं लगा पाए। उन्होंने बताया कि बेटी को ठंड न लगे इसलिए वो फ्लाइट से आ रहे थे। राजेश चिरईपुर ब्लॉक के बरियासनपुर के रहने वाले हैं। राजेश ने कहा कि वह पुलिस में इसकी शिकायत करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.