Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बिहार के पत्रकार सासाराम की गोली मारकर हत्या

पटना ( 12 नवंबर ) :बिहार के रोहतास जिले में एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार धर्मेंद्र सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक घटना उस वक्त हुई जब धर्मेंद्र सिंह सुबह अपने घर के पास एक चाय दुकान पर बैठकर चाय पी रहे थे। स्थानीय लोगों की माने तो उसी वक्त बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उनके सीने में गोली मार दी। घटना के बाद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिये धर्मेंद्र सिंह को वाराणसी रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि वाराणसी पहुंचने से पहले ही धर्मेंद्र सिंह की मौत हो गयी। घटना के बाद जहां इलाके में दहशत हैं वहीं स्थानीय पत्रकारों में काफी आक्रोश है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है।journalist-640x394-1

जानकारी के मुताबिक अपराधियों द्वारा गोली मारे जाने के बाद धर्मेंद्र वहीं गिर गये और उनकी छाती से खून निकलने लगा। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गये। तब तक खून काफी बह चुका था। गोली धर्मेंद्र की छाती से बिल्कुल सटा कर मारी गयी है। स्थानीय चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक चिकित्सा के बाद तुरंत उन्हें इलाज के लिये वाराणसी रेफर किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र पत्थर खनन माफियाओं के निशाने पर थे। धर्मेंद्र की हत्या के बाद आक्रोशित लोग गुस्से में सड़क पर उतर आये हैं। लोग अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं पूरे जिले में स्थानीय लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.