Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सऊदी से भारतीय मुस्लिमों के लिए अच्छी खबर, अब सबसे ज्यादा हज पर जाएंगे लोग

सऊदी अरब ने भारतीय मुस्लिमों को नए साल पर खूबसूरत तोहफा दिया है। अगर आप इस हज यात्रा पर जा रहे हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।img_20170111211620

 सऊदी अरब ने भारतीय हज यात्रियों के कोटे में बड़े स्तर पर बढ़ोतरी की है। ये बढ़ोतरी तीस हजार से ज्यादा की गई है जोकि बीते 30 सालों में सबसे ज्यादा है। पहले भारत से हज यात्रियों के हज पर जाने की सीमा 1.36 लाख थी जो अब बढ़ाकर 1.70 कर दी गई है। ये जानकारी खुद केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अंसार नकवी ने दी है।
जेद्दा में नकवी के साथ सऊदी के हज और उमराह मिनिस्टर डॉ. मुहम्मद सालेह बिन बितान ने बुधवार को इस समझौते पर हस्ताक्षकर किए। इस समझौते के तहत इस साल से ही हज यात्री ज्यादा तादाद में हज पर जा सकेंगे।
इस खबर पर भारतीय सरकार की तरफ से भी पुष्टि हो चुकी है जिसमें पहले के मुकाबले ज्यादा मुस्लिमों को हज पर जाने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.