Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

रीता आयीं, बहार लायीं

यूपी में विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टियों में भागम भाग मची है | प्रदेश में कांग्रेस का बड़ा चेहरा रहीं रीता बहुगुणा जोशी ने गुरुवार को कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया। इसके साथ हि जैसे बीजेपी में बहार सी आ गयी है |

   rita1-580x395

     आज दोपहर दिल्ली में रीता बीजेपी में शामिल हुयीं | रीता ने कहा कि उन्होंने बीजेपी किसी मनमुटाव और निजी स्वार्थ के लिए नहीं बल्कि देश और प्रदेश हित के लिए चुना है | इससे रीता के भाई और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा भी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन पहले ही थाम चुके हैं| साथ ही रीता के बेटे मयंक भी बीजेपी में शामिल हुए |

    आज का दिन बीजेपी के लिए काफी अच्छा रहा | न सिर्फ रीता ने बल्कि प्रदेश में भाजपा में कई पूर्व मंत्री और विधायक भी शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष-सांसद श्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभिन्न दलों के प्रमुख नेताओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। जिसमें एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल’ और पूर्व मंत्री सहित और लल्ला भैया पूर्व विधायक कर्नेलगंज गोण्डा जैसे नेता भी शामिल हैं |

 

keshav-prasad-1_147696033

कौन कहाँ से आया ?

विशाल सिंह ‘चंचल’, एमएलसी गाजीपुर (निर्दलीय)

लालजी शुक्ला,पूर्व आईजी उ0प्र0

विनोद तिवारी,पीलीभीत (पूर्व राज्यमंत्री)

अवनीन्द्र नाथ उर्फ महंथ दुबे, पूर्व विधायक सिसवा महराजगंज

राकेश सिंह, पूर्व सदस्य विधान परिषद सीतापुर

श्रीमती ममता सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख कर्नेलगंज गोण्डा

वृन्दावन चन्द्रकांत पाण्डेय, राष्ट्रीय सचिव समाजवादी व्यापार सभा बस्ती

श्रीमती नलिनी शुक्ला, राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी महिला सभा

मोहन अग्रवाल, पूर्व प्रत्याशी फर्रूखाबाद

महावीर सिंह राजपूत, पूर्व प्रत्याशी बसपा फर्रूखाबाद

संजीव मिश्रा, पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस फर्रूखाबाद

गिरीश पाण्डेय, फैजाबाद

दयाशंकर मिश्र, फैजाबाद

भूपेन्द्र उर्फ गोलू, पूर्व मंत्री के पुत्र आगरा

अरविन्द्र कुमार, पूर्व चेयरमैंन बिजनौर

सुधांशु मिश्रा, पीलीभीत के समाजवादी युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष 

नलिनी शुक्ला, सपा की महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव 

मुरलीधर तिवारी और अक्षत शिवांग तिवारी ,पीलीभीत (विनोद तिवारी के बेटे हैं,विनोद कई बार राज्यमंत्री रहे हैं)

                  रीता बहुगुणा कांग्रेस में 24 साल नेता रह चुकीं हैं | रीता कांग्रेस में रहते हुए भाजपा को साम्प्रदायिक पार्टी भी बता चुकीं हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published.