आज कल नील गाय के आतंक से किसान परेशान हैं। विभिन्न गावो में लगे फसलों को नील गाय ने नष्ट करना शुरू कर दिया है। दक्षिणी क्षेत्र के भलुआना, हिलसा, कोदवरिया, रामसागर, खड़गपुर ,बेगवा, ईटाबांध , नोनी ताजपुर, धनार, बारा, सोलहपुर, दरखा आदि दर्जनों गावो में लगे मिर्च, अरहर, टमाटर सरसों आदि फसलों को प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में नील गाय आकर फसल नष्ट कर रही है।
किसान रतजगा कर फसल बचाने में लगे हैं। किसानों की शिकायत है कि एक ओर महंगाई की मार है, दूसरी ओर तैयार फसल को नील गाय व जंगली सुअर बरबाद कर रहे हैं। प्रशासन की और से इस विकट समस्या की अनदेखी की जा रही है। किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। किसान ब्रह्मादेव सिंह, कारू सिंह, मोलन सिंह, पप्पु सिंह, श्यामसुंदर सिंह, अशोक यादव, सरयुग पासवान, गोरेलाल यादव ने बताया कि तैयार फसल को जंगली जानवर द्वारा बरबाद किया जा रहा है नील गाय के आतंक से किसान परेशान हैं।