कोल्ड शोल्डर ब्लाउज
फैशनेबल और क्लासी। जो लोग बैकलेस ब्लाउज में कंफर्टेबल नहीं हैं वो कोल्ड शोल्डर ट्राई कर सकते हैं। हाल ही में आलिया भट्ट ने इसे पहना था जो काफी स्टाइलिश लग रहा था।
ऑफ शोल्डर ब्लाउज
आजकल लड़कियों में ऑफ शोल्डर टॉप को काफी पसंद किया जा रहा है। ऑफ शोल्डर टॉप को साड़ी के साथ पहने। शादी में आपसे ज्यादा फैशनेबल और कोई नहीं दिखेगा।
केप ब्लाउज
केप गाउन्स के बाद अब केप ब्लाउज में भी काफी पसंद किया जा रहा है। दीपिका पादुकोण ने जब से इसे पहना है, यह लड़कियों का पसंदीदा स्टाइल बन गया है।