Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज का राशिफल, दिनांक- 03 जनवरी 2017, दिन- मंगलवार

मेष : मानसिक शांति तो रहेगी, फिर भी व्यर्थ के लड़ाई-झगड़े एवं विवादों से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगा।

astrology-online-news-in-hindi-rashifal-daily-prediction-17-01-2016-rashi-zodiac-signs-know-your-horoscope-jyotish-shastra-lagn-indiaवृष : आत्मसंयत रहें। व्यवहारिकता में कमी आएगी। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन : स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क : कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढे़गी।

सिंह : आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी अज्ञात भय से पीड़ित हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि संभव है

कन्या : वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। माता के परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

तुला : सुस्वादु खानपान में रूचि रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा

वृश्चिक : मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। घरेलू समस्या परेशान करेंगी।

धनु : रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है।

मकर : छोटे भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टप्रद हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ : परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कारोबार में भाइयों का सहयाेग मिल सकता है

मीन : कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम होंगे। माता-पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.