Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अभी मेरा अच्छा समय चल रहा….

हमे प्रियंका का जलवा ‘गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड्स’ में भी देखने को मिला। प्रियंका इस अवॉर्ड शो में गोल्डन गाउन में पहुंची थीं। गोल्डन गाउन में प्रियंका का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला। प्रियंका ने अवॉर्ड शो में बेस्ट एक्टर (टीवी ड्रामा) का पुरस्कार भी प्रजेंट किया। प्रियंका शो में काफी मजाकिया अंदाज में नजर आईं.65_5873ab598d926

 उनकी इस मस्ती का एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें प्रियंका अवॉर्ड शो का पूरा लुत्फ उठाते दिख रही हैं।  बता दें कि प्रियंका की पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ 26 मई को रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही प्रियंका मशहूर अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ में भी नजर आ चुकी हैं.

‘गोल्डन ग्लोब्स’ समारोह में पहली बार शिरकत करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि यह समय उनके लिए काफी अच्छा है. अभिनेत्री इस बात से खुश हैं कि वह जल्द ही अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में दिखने वाली हैं. ग्लोब्स समारोह में प्रियंका जेफ्री डीन मोर्गन के साथ मंच पर आईं और अभिनेता बिली बॉब थॉर्टन को पुरस्कार दिया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.